
निभाई गई पैच वर्क की औपचारिकता, सड़कों पर फिर से हो गए गड्ढे
एटा – निभाई गई पैच वर्क की औपचारिकता, सड़कों पर फिर से हो गए गड्ढे
जीटी रोड स्थित रेलवे रोड मोड़ पर बने गड्ढे से होकर गुजरते वाहन ●
कस्बा राजा का रामपुर से पहरा मोड़ तक पैच वर्क देखा। कहीं-कहीं पर पैच वर्क पानी भरने से उखड़ गया हैं, जिन को फिर से सहीं करवाया जाएगा। सड़क पुरानी है। जब तक यह नई नहीं बनेगी, तब तक सही नहीं हो पाएगी। यह सड़क कासगंज डिवीजन में आती है। वहां के अधिकारियों से बात हो गई है, जल्दी सही हो जाएगी।
सतीश कुमार, एक्सईएन, पीडब्लूडी
जैथरा कुरावली मार्ग है खराब
एटा। जैथरा संवादाता के अनुसार जैथरा से दरियागंज एवं कुरावली जाने वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार है, जिससे वाहन निकल मुश्किल हो रहा है। इन मार्गों पर काफी समय से पैच वर्क नहीं किया गया। इसके चलते सड़कों की हालत खराब है। कभी-कभी तो वाहनों को गड्ढे से बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त भी होना पड़ता है।
मारहरा के यह मार्ग भी बने हुए जर्जर
एटा। मारहरा से किचौरा मार्ग, मारहरा से अथैया मार्ग, मिरहची से अचलपुर मार्ग, मिरहची से नगला बनुआ मार्ग, मिरहची से नगला चहबच्चा मार्ग, मिरहची से श्यामपुर मार्ग पर कई वर्ष से बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए है।
पहरा मोड़ से राजा का रामपुर तक जर्जर सड़कों की मरम्मत में बहुत घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है। गड्ढों को भरने में मानक अनुसार डामर नहीं डाला गया है, जिसकी वजह से सड़क में पुन गड्ढे हो गए है। इसकी विधिवत रूप से जांच होनी चाहिए।
विजय सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष।
29 अक्टूबर को सड़क पर पेच वर्क का कराया गया था। पीडब्लूडी ने गड्ढे भरवाने में बेहद घटिया काम कराया है। सड़क पर कई जगह गड्ढों को छोड़ दिया गया है। कुछ जगह डामर डालने के बाद भी लाल गिट्टी नजर आ रही है।
अमरीश सिंह राठौर, राजा का रामपुर एटा।
एटा, संवाद। सरकार के आदेश के बाद भी जिले के अधिकारियों का सड़कों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं। विभागों को जर्जर मार्गों को 15 नवंबर तक दुरुस्त करना है लेकिन अभी तक एक भी ऐसी सड़क नहीं जिसे ठीक किया गया हो। वहीं जिन सड़कों का पेंच वर्क किया गया है, वहां फिर से गड्ढे होना शुरु हो गए हैं। काम पूरा होने में सिर्फ पांच दिन शेष है।
मुख्यालय की जर्जर मार्गों को नहीं कराया दुरुस्त एटा। शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड से रेलवे रोड मोड़ पर बने गड्ढों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। इसी प्रकार आगरा रोड पर रोडवेज वर्कशॉप तक बने गड्ढों के कारण वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी इस सड़क पर गड्ढे है।
मारहरा की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे एटा। मारहरा संवाददाता के अनुसार विधान सभा क्षेत्र की अधिकांश मुख्य मार्ग कई वर्षों से जर्जर बने हुए हैं। जिन पर आवागमन करना वाहन चालकों के लिए किसी जंग जीतने से कम नहीं है। कस्बा का सबसे महत्वपूर्ण दर्जा रखने वाले मारहरा-मिरहची मार्ग पूरी तरह जर्जर बनी हुई है, जिस पर पैदल चलना भी मुसीबत का कारण बना हुआ है। मारहरा पिवारी और मोहनपुरा मार्ग की हालत खस्ता है। इस पर गुजरने में वाहनों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड रही है।
एक सप्ताह भी नहीं चला पेच वर्क एटा। राजा का रामपुर संवाददाता के अनुसार पीडब्लूडी ने एक सप्ताह पहले पहरा मोड़ से राजा का रामपुर तक जर्जर मार्ग का पैच वर्क कराया था, जो कि एक हफ्ते अंदर ही उखड़ना शुरू हो गया। इसकी शिकायत कस्बा वासियों ने विभागीय मंत्री से की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर पैच वर्क का निरीक्षण किया। बता दे कि कस्बा के पहरा कंपिल मार्ग पर शिकायतों के बाद पीडब्लूडी ने गड्ढा भरने का काम कराया था। ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने नगर के लोगों के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर उनके कार्यालय में शिकायत की