लोडर की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत
भांजे को दवा दिलाने के लिए बिल्हौर ले जा रहे थे मामा

बिल्हौर थाना क्षेत्र में बिल्हौर बांगरमऊ मार्ग महिगवा मोड़ के निकट नानामऊ की तरफ से आ रही एक बाइक में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पर बाइक सवार थाना क्षेत्र के गोलिया पुरवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद गौतम का 16 वर्षीय पुत्र रवि और उसका भांजा कन्नौज जनपद के सराय कायम गांव निवासी सनी का 8 वर्षीय पुत्र रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। परिजनों के अनुसार रवि बुखार से ग्रसित अपने भांजे ऋषि को दवा दिलाने के लिए जा रहा था तभी घटना हो गई।