दो मिनट मौन धारण कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

एटा ~ एटा आज दिनांक 9 नवंवर 2022 को पंकज गुप्ता की परम् पूज्य माता जी श्रीमती गायत्री देवी पत्नी रामपाल गुप्ता निवासी नई वस्ती एटा एवं क्रांतिजागरण समाचार पत्र के संम्पादक वरिष्ठ पत्रकार राजीव राज शर्मा निवासी अलीगढ़ के आकस्मिक निधन पर शिवकुमार पाठक के निज निवास पुलिया गर्वी बड़ा जैन मंदिर बाली गली पर दो मिनट मौन धारण कर समस्त पत्रकारगणों ने मृतआत्मा की आत्म शान्ति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित रहे पत्रकारगण आशीष शर्मा, दीपक दीक्षित, अमित गुप्ता, राज वर्मा, ज्ञानेश कुमार, प्रमोद वर्मा,अमोल श्रीवास्तव, बबलू चक्रवर्ती, मोहम्मद वारिश,पंकज गुप्ता, चंद्रवीर, शिवकुमार पाठक आदि समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे।