*“खड़ी रहती है पुलिस फिर भी कदम-कदम पर अवैध टेंपो-बस अड्डे*
“बीच जीटी रोड पर खड़े होकर भरते है सवारियां

एटा।जीटी रोड पर जनता दुर्गा मंदिर के आगे पिलुआ आदि जगह जाने के लिए टेंपो खड़े होते हैं। एक तरफ टेंपो जाने वालों की भीड़ है तो दूसरी ओर टेंपो आने वाले खड़े होते हैं। सड़क पर खड़े होने के अलावा जो टेंपो जाते है वह ओवर लोड जाते है। पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।
नन्नूमल चौराहा पर नहीं रहती निकलने को जगह
एटा से जिरमसी आदि जाने के लिए नन्नूमल चौराहा पर टेंपो की लाइन लगी रहती हैं। सुबह से लेकर देरशाम तक यहां पर दोपहिया वाहनों के निकलने के लिए भी जगह नहीं रहती हैं। यहा पर सड़क सकरी होने के कारण वाहन निकलने के लिए भी जगह नहीं बचती।
रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों से परेशानी
रोडवेज बस स्टैंड पर अधिकांश बसें बाहर ही खड़ी रती है। एक तरफ रोडवेज की बसें खड़ी होती हैं बस स्टैंड के दूसरे ओर डग्गामार वाहनों का जमाबाड़ा रहता है। सुबह से लेकर शाम तक यह बसें सड़क पर ही दिखाई देती हैं। पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।
शिकोहाबाद रोड पर रहता है जाम
मंगलवार को शिकोहाबाद रोड को देखा। यहां सड़क पर ही ऑटो खड़े रहते हैं। यह रिजोर की ओर से जाने वाली सवारियों को बैठाने के लिए होड करते रहते हैं। इन ऑटो के चक्कर में वाहनों का जाम लग जाता है। यह रोड काफी व्यस्त रहता है। जीटी रोड के बाद सबसे अधिक ट्रक इसी रास्ते होकर गुजरते है।
शहर में जो टेंपो खड़े होते हैं उनके बारे में नगर पालिका से बात की जाएगी। सड़क पर आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज भी सड़क पर खड़ी होने वाली बसों को हटवाया गया है। -धनंजय कुशवाह, एएसपी एटा
अलीगंज तिराहा पर तो डग्गामार वाहनों की भरमार रहती है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यहां से वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक सिर्फ ऑटो और मैक्स आदि खड़ी दिखाई देती है। यहां पर तीन तरह के वाहन खडे होते हैं। एक कीलरमऊ तक जाने वाले, दूसरे अलीगंज तथा तीसर वाहन फर्रूखाबाद तक सवारियों को ले जाने वालों की भीड़ रहती है।