
*“सरगना सहित सात तस्कर गिरफ्तार”*
मैनपुरी/एटा, । बिछवां थाना क्षेत्र में गोकशी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गिरोह के छह अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सदस्यों से तमंचे, कारतूस भी बरामद किए गए। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गोकशी, पुलिस मुठभेड़ के अलावा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी पुलिस करेगी।
मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी कमलेश दीक्षित ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गोकश गिरोह के सरगना इश्तयाक पुत्र जफर खां निवासी नदराला जसरथपुर एटा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। सोमवार की रात पुलिस ने दबिश देकर सलीम पुत्र शकील निवासी नदराला एटा, आमिर पुद्ध असलम निवासी सिकंदरपुर मैनपुरी, कमलेश पुत्र दीनदयाल निवासी नगला जैन खां बिछवां, नंदकिशोर पुत्र दीनदयाल निवासी नगला जैन खां, सुरजीत पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी जिरौली बिछवां तथा आमिर पुत्र असलम निवासी सिकंदरपुर बताए