“49 मिनट ही रहेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण

एटा। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार मंगलवार को दोपहर एक बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। चंद्रग्रहण शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित अंकित शास्त्री के अनुसार यह चंद्रग्रहण भारत में करीब 49 मिनट तक रहेगा। मंगलवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण स्पर्श दोपहर 239 बजे से होगा तथा मध्य काल शाम 429 बजे होगा। चंद्र ग्रहण का मोक्षकाल शाम 619 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूतक काल एक अशुभ घड़ी होती है। इस घड़ी में कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। साल 2022 का यह अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक मास के अंतिम दिन पर लगेगा, जिसकी वजह से इसे और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।”