
हवन यज्ञ कर संस्थापक को किया याद
कासगंज।सोरों। क्षेत्र के एनआर पब्लिक स्कूल में विद्यालय संस्थापक स्व. संस्थापक अनार सिंह की याद में हवन यज्ञ किया गया। शुरुआत विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत, राधे लोधी, देव प्रकाश लोधी, प्रधानाचार्य डा एमके सोलंकी ने स्व. संस्थापक अनार सिंह के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद हवन यज्ञ हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार आज
कासगंज। शासन द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के चलते ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के साक्षात्कार के लिए सोमवार को प्रात 10 30 बजे, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में टास्कफोर्स समिति की बैठक हुई। उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार ने बताया कि आवेदक मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।
छात्रा अगवा, दो नामजदों के विरुद्ध दी तहरीर
गंजडुंडवारा। क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कक्षा नौ की छात्रा को अगवा करने की तहरीर पिता ने दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को दो नामजद आरोपियों ने अगवा कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से बेटी को तलाश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।