जनवादी पत्रकार संघ के “प्रदेश प्रभारी” की कमान संभालेंगे राजू आर्य
पत्रकारों में भारी हर्षोल्लास, लगी शुभकामनाओं की कतार।
एटा। शनिवार, दिनांक 27 जून,2020 को “जनवादी पत्रकार संघ” ने दैनिक क्रांति जागरण के संपादक रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को प्रदेश प्रभारी बनाकर कार्यभार सौंपा। राजू आर्य द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के मद्देनजर संगठन ने आर्य पर विश्वास जताया है कि वह भविष्य में पत्रकार हितों के लिए उचित कदम उठाएंगे तथा किसी भी तरह पीड़ित किए जा रहे पत्रकारों के साथ पूर्ण निष्ठा से इंसाफ दिलाने के लिए मोर्चा संभाले नजर आएंगे। इससे पूर्व में राजू आर्य भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी क़ाबिज़ रहे और निर्भीकता एवं कुशलता पूर्वक नेतृत्व किया। इसके साथ ही राजू आर्य वर्तमान में जनपदीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त हैं। “जनवादी पत्रकार संघ” के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राजू आर्य के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर जनपद के पत्रकार समूह में हर्षोल्लास का वातावरण सा छा गया है। जिले के पत्रकारों ने आर्य को बधाई देते हुए उनके साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रयासों के समर्थन में अपनी निष्ठा को जाहिर किया।
इसके साथ ही राजू आर्य ने कहा कि मैं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का बहुत आभारी हूं कि मुझे इस गरिमावान पद के योग्य समझा और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आर्य ने कहा – मैं जनवादी पत्रकार संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाना चाहता हूँ कि हमेशा संगठन के विस्तार और हित के लिए कार्यरत रहूंगा और पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। साथ ही राजू आर्य ने जनपद के समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं द्वारा मिले सहयोग और शुभकामनाओं हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
