सिख तीर्थयात्रियों को निराशा, पाकिस्तान ने ननकाना साहिब जाने के लिए 586 वीजा किए रद्द

सिख तीर्थयात्रियों को निराशा, पाकिस्तान ने ननकाना साहिब जाने के लिए 586 वीजा किए रद्द

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में 6 से 15 नवंबर तक गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. इसलिए भारत के पंजाब के बहुत से सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर शामिल होना चाहते थे. लेकिन उन सभी को निराशाओं का सामना करना पड़ा. दरअसल पाकिस्तान‌ के अधिकारियों ने ननकाना साहिब जाने के लिए इच्छुक सिख तीर्थयात्रियों के 1496 वीजा में से 586 वीजा रद्द कर दिए हैं.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए 1496 वीजा आवेदन किए थे, जिसमें से केवल 910 को ही अनुमति मिली है. 910 तीर्थ यात्रियों की वीजा वैधता केवल सिर्फ 10 दिनों के लिए ही है. कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि प्रशासन को धार्मिक वीजा रद्द नहीं करने चाहिए. इससे सिख तीर्थयात्री बेहद ही निराश हैं.

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों को ऑन अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध कराने चाहिए और अटारी वाघा बॉर्डर पर वीजा कार्यालय खुला होना चाहिए. हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जो पहले बस चलती थी उसे भी बंद कर दिया गया है. यहां तक कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोक दिया गया है. ऐसा नहीं होना चाहिए. बस को दोबारा शुरू करना चाहिए जैसे कि दिल्ली से लाहौर तक के लिए बस जाती है. हरभजन सिंह ने आगे यह भी कहा कि दोनों देशों के नफरतों के दौर में हम दोनों ही देशों के लोगों को धार्मिक स्थलों के माध्यम से जोड़ना चाहिए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks