
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय बालिका को जनपद महोबा से सकुशल बरामद कर किया परिजनों को सुपुर्द। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.11.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा 10 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना पर सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जानकारी करने तथा काफी अथक प्रयास करने के बाद ज्ञात हुआ कि बालिका अपने चाचा व चाची के साथ उनके चपका विहार थाना कुल पहाड़ जनपद महोबा निवासी किसी रिश्तेदार के यहां बिना बताए चली गई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा बालिका को महोबा से एटा लाकर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। एटा पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की आमजन द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।