
सोता प्रशासन-जागता किसान
वन विभाग,नगरपालिका कहता है पहले करो सम्मान
बाँदा केंद्रीय राजकीय बीज भंडार गोदाम मैदान में एक हप्ते से पेड़ गिरा पड़ा है,बीज भंडार प्रभारी को एक हैफ्ता हो गये है वन विभाग और नगर पालिका को लिखित सूचना दिये हुए। गोदाम मे बहार से लेकर आये बीज वाले ट्रक फसे से हुए है बीज उतर नहीं पा रहा है,किसानो की रवि की बोवाई का समय चल रहा है किसानो के लिए ब्लाकों मे बीज नहीं पहुंच पा रहा है। भारी भरकम गिरे पेड़ की वजह से ट्रक गोदाम तक पहुंच नहीं पा रहे है।
उक्त सभी परेशानी को जानते हुए भी नगरपालिका बन विभाग को किसानों का दर्द नहीं समझ मे आ रहा है की पेड़ हटवाकर बीज भरे ट्रकों को गोदाम में पहुंचने रास्ता खुलवा दे,
गिरे पेड़ से लोगों व छोटे बच्चों के जान का भी खतरा बना रहता है।