दिखाई दिया असंख्य टिड्डीयो का उड़ता हुआ दल
तमकुहीराज/जिन टिड्डीयों के बारे मे हम अक्सर सुना करते थे कि एक टिड्डियों का विशाल समूह पाकिस्तान परेशान है।वही टिड्डि दल अब भारत मे प्रवेश कर कुशीनगर क्षेत्र मे भारी संख्या मे उड़ते हुए दिखाई दिए।इन टिड्डियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि ये एक साथ कई किलोमीटर तक की क्षेत्र मे चल रहे थे।ये टिड्डी दल पटहेरवा उजार नाथ तथा गुरवलिया आदि क्षेत्रों में काफी संख्या मे दिखे।जब ये खेतो मे उतरे तो किसान परेशान हो गये। क्योंकि गन्ने व धान की फसल के लिए ये टिड्डियाँ एक मुसीबत बन कर आयी है।इन टिड्डियों को भगाने के लिए किसान कई प्रकार के उपाय कर रहे है किसान थाली, टिना आदि चीजों को बजाकर ईन्हे भगाने की कोशिश कर रहे है।