
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक बच्चे ने सांप को काट लिया जिसके बाद सांप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसे काटने वाला बच्चा सही सलामत है. पहाड़ी कोरवा जनजाति के एक बच्चे को सांप ने काट लिया. सांप के डसने पर गुस्साए बच्चे ने सांप को दांत से ही काट लिया.