डांस को लेकर हंगामा, बारातियों से मारपीट के बाद टाल दी शादी

“डांस को लेकर हंगामा, बारातियों से मारपीट के बाद टाल दी शादी”

कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव में बरेली से आई बारात में बारात चढ़त के दौरान रंगशाला पर डांस को लेकर हंगामा हो गया। अफरातफरी मच गई। इस दौरान गांव के लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट कर डाली। इससे दूल्हा और दुल्हन पक्षों में भी विवाद हो गया। इसके बाद रात में शादी नहीं हो सकी। सुबह के समय दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में वार्ता हुई। तय हुआ कि शादी के संबंध में रविवार को फैसला लेंगे।

घटनाक्रम के मुताबिक गांव में रात को बारात आई। बारातियों ने नाश्ता के बाद बारात चढ़ानी शुरू कर दी। बारात चढ़ रही थी। बाराती नाचमें लगे थे। बारात में रंगशाला के कलाकार भी नाचने में लगे थे। तभी रंगशाला पर डांस करने को लेकर बारातियों और गांव के लोगों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट होने लगी। चार लोग घायल हो गए। इसके बाद शादी का माहौल खराब हो गया। दूल्हा-दुल्हन के फेरे नहीं पड़े। सुबह के समय दूल्हे के पिता और रिश्तेदार कोतवाली सोरों में पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी।

दोनों ओर से तहरीर आ गई। शाम के समय दोनों पक्षों में वार्ता का दौर चला, लेकिन शादी पर आपसी सहमति नहीं बनी। तय हुआ कि रविवार को इस पर फैसला लेंगे। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks