
लाखों रुपये के बजट से बनावाए गए सार्वजनिक शौचालयों को आज तक नहीं खोला गया
एटा – स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र के अंदर लाखों रुपये के बजट से बनावाए गए सार्वजनिक शौचालयों को आज तक नहीं खोला गया। शौचालय ना खुलने से इनका लोग प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।
नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2019-20 में शहर के अंदर पांच-पांच सीट के कुल 16 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इन सभी शौचालयों को बनाने में सरकार ने 62 लाख 72 हजार रुपये का खर्चा आया। चार साल बाद भी इन शौचालयों में से 80 फीसदी शौचालयों को शहर के लोगों के लिए नहीं खोला गया है। पालिका ने शौचालयों पर अब तक केयर टेकरों की नियुक्ति भी नहीं की है।
पालिकाध्यक्ष के अनुसार शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने बताया कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का आभाव है। इसके कारण नए बने सार्वजनिक शौचालयों पर केयर टेकरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही शहर के लोग भी सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग न के बराबर करते है। अगर शौचालयों को खुला छोड़ दिया जाए तो असमाजिक तत्व उसमें गंदगी फैलाने के साथ नुकसान कर देगे।
हमेशा बंद ही रहते है शौचालयों के शटर
जीटी रोड़ रेलवे पुल स्थित सार्वजनिक शौचालय, शहीद पार्क स्थित शौचालय, आगरा रोड स्थित किश्चियन इंटर कॉलेज के नजदीक बना शौचालय, सैनिक पड़ाव स्थित पशु चिकित्यालय के नजदीक शौचालय के अलावा अलीगंज रोड स्थित उद्यान विभाग के पास बने सर्वालनिक शौचालय के हमेशा शटर बंद रहते है।”