उत्पीड़न के चलते बेटा ने जहर खाकर आत्महत्या की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*उत्पीड़न के चलते बेटा ने जहर खाकर आत्महत्या की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहरीर पिता ने कोतवाली नगर में दी है।

जीटी रोड स्थित मोहल्ला नेहरूनगर निवासी विकास (22) पुत्र अजयपाल सिंह को सोमवार शाम को मेडिकल कॉलेज लाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिता अजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद पुत्रवधु मायके से नहीं आई थी। ससुरालीजन बेटे पर पिता से अलग होने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि सोमवार शाम साले का फोन आया और उसने विकास को धमकाया और गाली-गलौज की।

बताया कि इससे पहले सास-ससुर, बहु, रिश्तेदार विकास का उत्पीड़न करते थे। इससे वह आहत और मानसिक रूप से परेशान था। आरोप है कि ससुरालीजनों के उत्पीड़न के चलते बेटा ने जहर खाकर आत्महत्या की है। कोतवाली नगर में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम विष्णु शर्मा का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों के अनुसार मृतक सदर तहसील में स्टांप वेंडर था।

पोस्टमार्टम में देरी से हंगामा सीएमओ से शिकायत

एटा। घरवालों ने हंगामा किया। आरोप है कि देर रात से शव रखा हुआ है और पोस्टमार्टम में देरी हो रही है साथ ही घरवालों ने रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। एकत्रित होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारी को पूरी बात बताई है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks