
सिद्धर्थनगर म्ं लड़कियों को लिंग आधारित शोषण व साइबर क्राइम से बचने के लिए किया गया जागरूक।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के बाल तस्करी से आज़ादी कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति सिद्धार्थनगर के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्लान इंडिया और प्रकाशनी ग्राम एवं नगर विकास संस्थान के सहयोग से बाल शिक्षा सदन कन्या इन्टर कालेज में बच्चों को बालश्रम, यौन शोषण, लिंग भेद आदि मुद्दों पर जागरूक करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थनगर, महिला थाना प्रभारी, बाल कल्याण समिति, प्लान इंडिया , प्रकाशनी ग्राम एवं नगर विकास संस्थान के द्वारा बालश्रम की योजनाओ, महिला सुरक्षा, लिंग भेद व साइबर क्राइम पर बच्चो को जागरूक किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई बाल कल्याण समिति के तरफ से बच्चों को समिति के कर्तव्यों के बारे में बताया गया महिला थाना प्रभारी के द्वारा बच्चियों को 1090 व मिशन शक्ति के बारे में बताया गया। सहायक श्रमायुक्त द्वारा श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं व बाल श्रम कानून पर चर्चा किया गया। प्लान इंडिया के समन्वयक द्वारा बच्चियों लिंग आधारित शोषण पर चर्चा किया गया तथा इसके साथ आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। प्रकाशनी ग्राम एवं नगर विकास संस्थान के द्वारा मानसिक स्वास्थय के बारे में बताया गया। बच्चियों ने बहुत से सुझाव भी दिए कि लिंग भेद हमे अपने घर से ख़त्म करना होगा। इस कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थनगर श्रीमती सुमन जी , महिला थाना प्रभारी श्रीमती मीरा चौहान , बाल कल्याण समिति सदस्य , प्लान इंडिया से प्रसून शुक्ल, प्रधानाचार्य रेखा गुप्ता, प्रकाशनी ग्राम एवं नगर विकास संस्थान से अश्वनी श्रीवास्तव, मुस्कान, प्रांजुल आदि शामिल थे।