*वार्डों के आरक्षण का सर्वे नहीं हुआ पूरा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

?? शासन ने महिलाओं का प्रतिशत भी जोड़ने के दिए आदेश , शुक्रवार को जाना था रिकार्ड, आज भेजेंगे रिपोर्ट
?? सकीट नगर पंचायत पांच वर्र्षों में बढ़ पाए सिर्फ108 मतदाता”
यह है वार्डों की स्थिति
निकाय के नाम वार्डों की संख्या
मारहरा 25
एटा 25
सकीट 10
निधौली कलां 10
मिरहची 15
अलीगंज 25
राजा का रामपुर 11
जैथरा 11
जलेसर 25
अवागढ़ 11
कुल संख्या 168
एटा, – निकाय चुनाव से पहले आरक्षण प्रक्रिया के लिए चल रही तैयारी आज पूरी नहीं हो सकी। शासन ने एक और नया आदेश भेजने के बाद अब फिर से संसोधन किया जा रहा है। शनिवार को डाटा शासन में भेजा जा सकेगा। जनपद के दस निकायों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रकिया पिछले दो सप्ताह से तेजी से चल रही है। हर निकाय से तैयारियां कराई गई है। दसों निकायों में 168 वार्ड है।
इन सभी वार्डों पर सर्वे कराया गया है। अब शासन पुरानी प्रकिया के तहत सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। इसी के हिसाब से तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार की दोपहर को शासन की ओर से एक और नया आदेश आ गया। इसमें वार्डो के सर्वे में महिला आरक्षण को भी जोड़ने के निर्देश दिए। ऐसे में तैयार की हुई रिपोर्ट फिर से बनाने और महिला आरक्षण को जोड़ने के साथ डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है।
मारहरा मिरहची के हर वार्ड का सर्वे एटा। नई नगर पंचायत बनी मिरहची में वार्डो की संख्या 15 हो गई। यहां पर हर वार्ड के आंकड़े लिए गए हैं। वहीं मारहरा नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से यहां पर वार्ड संख्या तो 25 ही रही, लेकिन जातिगत प्रक्रिया बदल गई। ऐसे में इनके वार्ड का भी डाटा तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
नगर निकाय के आरक्षण को लेकर तैयार किया गया डाटा आज नहीं जा सका है। शासन ने नए निर्देश जारी कर कुछ और आंकड़े जोड़ने के लिए कहा है। शनिवार को यह डाटा शासन में भेजा जाएगा।
-आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
एटा। नगर निकाय के लिए चल रहे तैयारियों के बीच जारी की मतदाता सूची में बढ़े हुए मतों की संख्या बहुत ही कम रही। सकीट नगर पंचायत में पांच वर्षों में मात्र 108 वोट ही बढ़ सके। अधिकांश नगर पंचायतों के हालात यही रहे है।
एक नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। घर-घर बीएलओ की ओर सर्वे कराया गया था। करीब एक माह तक चले इस सर्वे के बाद निकाय चुनाव के लिए जारी हुए मतदाता सूची में काफी कम संख्या में नए वोट बने। सबसे कम वोट नगर पंचायत सकीट में ही बने। वर्ष 2017 में सकीट नगर पंचायत में 6319 मतदाता थे। एक नवंबर को जारी हुई मतदाता सूची में मात्र 6427 ही सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ सकी है।
मतदान दिन लगते वोट ना बनने का आरोप एटा। सात नवंबर तक नए मतदाता बनाए जाने का अवसर मिला हुआ है। अभी लोग इस ओर अधिक ध्यान नहीं दे रहे है। अभी वह लोग सक्रिय है जिनका निकाय चुनाव से जुड़ाव है। जिस दिन मतदान होता है उस दिन वोट ना होने की शिकायत करने वालों की संख्या दर्जनों की होती है। वह लोग उसी दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट देखते है। अगर समय रहते हुए लोग अपने वोट को मतदाता सूची में पढ़ लें तो मतदान के दिन यह समस्या नहीं उत्पन्न होगी।
ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह बढ़े हैं वोटर
निकाय का नाम बढ़े मतों की संख्या
अलीगंज 2249
मारहरा 4958
एटा 3246
जलेसर 2509
सकीट 108
राजा का रामपुर 382
अवागढ़ 474
जैथरा 604
निधौली कलां 378
वोट बनवाने के लिए जिन लोगों के कागज पूरे करके दिए थे, उन सभी लोगों के वोट बनकर आएं है। मतदाता सूची में कोई गडबडी नहीं है। सभी लोगों को फोटो, आधार कार्ड सहित पूरे कागज देने चाहिए ।