*सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के काटे चालान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।बसुंधरा। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के शुक्रवार को चालान काटे गए। शमन शुल्क वसूलते हुए फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है। बसुंधरा चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण रखा है जिससे जाम की समस्या रहती है साथ ही हादसे का भी डर बना रहता है। अभियान चलाकर 34 अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए। इस दौरान आरक्षी अमरजीत, गौरव, कपिल मौजूद रहे।”