*”पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना रिजोर के घुमरिया निवासी महेश (35) पुत्र कांशीराम रिश्तेदारी में गुरूवार सुबह पिलुआ गए थे। पिलुआ में चौधरी ढाबा के पास पहुंचे, तभी वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।”