बटाई का लहसुन मांगने पर युवक की हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*”बटाई का लहसुन मांगने पर युवक की हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

फिरोजाबाद – लहसुन की खेती में बंटाई का अपना वाजिब हिस्सा मांगना एक युवा किसान को महंगा पड़ गया। दबंग ने पहले उसे बुरी तरह मारापीटा फिर गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एका क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी तस्लीम 30 वर्ष पुत्र रियासत अली ने गांव के ही जितेंद्र का खेत बटाई पर लिया था। लहसुन की फसल होने पर तस्लीम ने अपने हिस्से के 4 बोरे लहसुन की मांग की। इसे लेकर जितेंद्र का गुरुवार को दिन में तस्लीम से विवाद हो गया। बाद में वह घर आ गया। गुरुवार रात को जितेंद्र अपने साथियों के साथ तस्लीम को घर से बुलाकर ले गया। अपने घर के पास जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। तस्लीम ने ग्राम प्रधान को फोन कर मारपीट के बारे में बताया। उनसे मदद की गुहार की। ऐसा गांव के लोगों का कहना था। तभी हमलावरों ने तस्लीम को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। पत्नी मौके पर पहुंची और तस्लीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी और एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। पत्नी हिना ने मोरेंद्र उर्फ जितेंद्र पुत्र कोमल सिंह, रामवीर पुत्र कोकाराम तथा फूलन सिंह उर्फ पंजाबी के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks