जलेसर के नाहरपुर की विधवा महिलाओं को न्याय न मिला तो भाकियू भानु जिला मुख्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन

एटा। जलेसर तहसील प्रशासन के द्वारा गांव नाहरपुर की विधवा महिलाओं को आवंटित भूमि पर कब्जा न करवाया तो भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
गौरतलब हो कि विधवा महिला गुड्डी देवी एवं गुड्डीयादव के पति विद्युत करंट से मृत हो गए थे दोनों महिलाओं को तहसील प्रशासन के द्वारा कृषि भूमि आवंटित की गई थी उक्त महिलाओं को आज तक भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया जिसके चलते महिलाओं के द्वारा पहले तहसील मुख्यालय पर तदोपरांत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी के द्वारा उन्हें 1 सप्ताह का आश्वासन दिया है कि 1 सप्ताह के अंदर उनकी जमीन पर कब्जा करा दिया जाएगा यदि 1 सप्ताह के अंदर विधवा महिलाओं को कबजा ना दिलाया गया तो मजबूरी में जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन आत्मक कार्रवाई करने के लिए विवश होगी उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव ने दी।