05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार, 20230 रुपये, तास पत्ते तथा 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद

एटा – थाना जलेसर पुलिस की छापामारी, पुलिस मुठभेड़ के बाद 05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार, 20230 रुपये, तास पत्ते तथा 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा पांच जुआरियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर 20230 रुपये व अवैध असलहा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 27.06.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला गोलगर में भिकारी कुशवाह के मकान से पांच जुआरियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके से 20230 रुपये व तास पत्ते तथा 2 अवैध तमंचा व 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- उमेश कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी गोलनगर थाना जलेसर एटा
2- रामखिलाड़ी पुत्र इन्द्रपाल निवासी नगला धनी थाना जलेसर एटा
3- जितेन्द्र पुत्र लालजी निवासी चिरगॅवा थाना जलेसर एटा
4- अक्कू पुत्र जवाहर सिंह निवासी अकबरपुर हवेली थाना जलेसर एटा
5- अनूप कुमार पुत्र शरवण कुमार निवासी मो0 बड़ा बाजार थाना जलेसर एटा

फरार अभियुक्त का नामपताः-
1- भिकारी कुशवाह पुत्र साॅभले निवासी गोलनगर थाना जलेसर एटा।

बरामदगीः-
1- 20230 रुपये व 52 पत्ते बरामद।
2- दो अवैध तमंचे, चार जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks