
एटा — थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तो वीरेश पुत्र रामसिंह व राहुल पुत्र वीरेश निवासीगण चिलासनी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता –
1.वीरेश पुत्र रामसिंह
2.राहुल पुत्र वीरेश निवासीगण चिलासनी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्र0नि0 सुनील कुमार सिंह
- उ0नि0 किसोरीलाल मीना (चौकी प्रभारी टीपीनगर)
3.का0 सोनू सिरोही
4.का0 प्रमोद कुमार