
जनपद एटा। आज दिनांक 04.11.2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निकट निर्देशन में समस्त यातायात कर्मियों को आचरण एवं वर्दी धारण करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण व यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इसके साथ ही वी०पी०एस० पब्लिक स्कूल जी०टी० रोड एटा में बच्चों को पेन्टिंग, निबन्ध, क्विज, एवं वाद विवाद प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुशवाह, द्वितीय स्थान भूमि यादव व तृतीय स्थान खुशी राजपूत तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू यादव, द्वितीय स्थान हिमांशी यादव व तृतीय स्थान प्रतीक यादव और क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मायरा सागर, आदित्य मिश्रा द्वितीय स्थान सुचिर वर्मा, वत्कर्ष कुशवाह ने प्राप्त किया और साथ ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इसी क्रम में शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग्स लगाई गयी व 04 वैनर लगाये गये, 450 पम्पलेट बांटी गयी एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 65 ई-चालान पर 51,500 रुपये जुर्माना किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह, प्रभारी यातायात बचान सिंह शाक्य, उप.निरीक्षक यातायात सतीशचन्द्र, HC रामचरन, HC पवन कुमार, HG सन्तोष, HG अभय पाल आदि मौजूद रहे।