
जिले भर की एटीएम मशीनों की सुरक्षा रामभरोसे
एटा – जिले में एटीएम मशीनों की सुरक्षा रामभरोसे है। एक-दो छोड़कर ज्यादातर किसी भी एटीएम मशीन पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ज्यादातर पुलिस के भरोसे ही रहती है।
अलीगंज क्षेत्र की बात करें तो नगर में एक दर्जन से अधिक अलग-अलग बैंकों एवं प्राइवेट कंपनियों के एटीएम मशीन लगी हुई है। नगर के पड़ाव रोड पर दो एटीएम, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ इण्डिया, यूको, सेन्ट्रल बैंक, हिटाची, इण्डिया नम्बर वन, मातादीन चौराहा स्थित एक एटीएम तथा मैनपुरी रोड स्थित एक एटीएम मशीन लगी है। मशीन रात्रि के समय बंद कर दी जाती ै। मात्र एक एटीएम एचडीएफसी का खुला रहता है। बैंक मैनेजर नितिन नागर ने बताया कि बैंक सुरक्षा को लेकर मशीन पर चौबीस घंटे तीन गार्ड मौजूद रहते है। कसबा अलीगंज में ज्यादातर मशीनों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। दूसरी तरफ शहर की बात की जाएं। यहां भी लगभग हर सड़क पर एक-दो मशीन लगी हुई है। सुरक्षा के नाम यहां भी कुछ भी नहीं है। कचहरी रोड़ प कई एटीएम मशीन लगी हुई। यहां पर एक-दो के पास ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात मिलता है। बता दें कि एटीएम मशीन काटने, तोड़ने की घटनाएं सर्दी के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है।