
ए. टी. एम चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज , कई पुलिस की टीमें घटना के खुलासे के लिए जुटी
एटा, – अरुणा नगर गेट पर लगे एटीएम हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की टीमें घटना के खुलासे के लिए जुट गई है। एटीएम रुपये डालने के बाद 28 लाख से अधिक की रकम हो गई थी। इसमें चोर 26 लाख पांच हजार 500 रुपये चोरीकर ले गए है।
जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव बीनामऊ निवासी अधिवक्ता अनूप कुमार की ओर से कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। एक नवंबर की शाम छह बजे एक्सिस बैंक के एटीएम में 25 लाख रुपया भरा गया था। यह पैसा हिटाची पैमेंट सर्विस लिमिटेड की ओर से भरा गया था। चोरों ने एटीएम से 26 लाख पांच हजार 500 रुपये चोरी कर लिए। मुकदमा लीगल एडवाइजर की ओर से लिखाया गया है। वहीं घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है। अधिवक्ता ने बताया कि पैसा डालने के बाद एटीएम में 28 लाख रुपया हो गया था। शाम से लेकर रात्रि तक इसमें करीब दो लाख रुपया निकाल लिया गया।
संदेह के घेरे में कार, सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपये निकालने के मामले में पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है। कैमरे में एक संदिग्ध कार दिखाई दी है और एटीएम मशीन के पास रूकी थी और बाद में चालक ने मोड़कर लगाई थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस शातिरों को पकड़ने में लगी है। बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन में एक गुप्त कैमरा भी होता है। जिसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती है। शातिर चोरों को गुप्त कैमरे की भी जानकारी थी। चोर उस कैमरे में भी कैद नहीं हुए है। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के शोरूम में लगे कैमरे चैक किए है। कैमरे में एक संदिग्ध कार दिखाई दे रही है जिसके बाद पुलिस कार का पता लगाने में जुट गई है। चर्चा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए है जिनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस पूरे मामले में खाली हाथ है।
“बाजार में चले नोट, शायद तब ही आएं पकड़ में
एटा। एटीएम मशीन में नोट डाले जाते है उसपर सीरियल नंबर भी पड़ा होता है। पुलिस यह भी देख रही है कि सीरियल नंबर बाजार में चले और नोट के आधार पर कोई पकड़ में आएं। मामले में खुलासा हो सकता है।
पहले भी मशीन तोड़ने का किया गया है प्रयास
एटा। बता दें कि जिले में भी पहले भी एटीएम मशीन तोड़ने एवं काटने का प्रयास किया गया था। शहर के एटीएम मशीन को काटते समय नगर पुलिस ने एक चोर को पकड़ा था। उससे भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।”