05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस की छापामारी के दौरान 05 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 2580 रुपये व तास पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआध्सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.06.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईदगाह के पीछे से पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर 2580 रुपये व तास पत्ते बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु०अ०सं० 113/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सचिन पुत्र रूपकिशोर निवासी ग्राम मीरा की सराय थाना मारहरा एटा।
2- नासिर पुत्र वाजिद निवासी मो0 कम्बोह थाना मारहरा एटा
3- शौकत पुत्र उमर निवासी मो0 काजी थाना मारहरा एटा
4- प्रमोद पुत्र नरेश निवासी मो0 मीरा की सराय थाना मारहरा एटा
5- राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी मो0 मीरा की सराय थाना मारहरा एटा।

बरामदगीः-
1- 2580 रुपये व 52 पत्ते बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks