एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.06.2020 को मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हंसराज पेट्रोल पम्प के सामने से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद हुये हैं। जिसके संबंध में थाना मारहरा पर *मु0अ0स0 112/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- प्रभुदयाल पुत्र रामगोपाल निवासी कुरामइ थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज।
माल बरामदगी:-
1- 01 तमंचा 315 बोर
2- 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा
