चोरी की चोरी ऊपर से पुलिस की सीनाजोरी

चोरी की चोरी ऊपर से पुलिस की सीनाजोरी एटा ।कोतवाली देहात पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप एसएसपी से मिलकर सुनाई अपनी बता एसएसपी एटा ने दिया जांच का आश्वासन एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम वार्थर निवासी प्रीति पत्नी पवन कुमार अनुसूचित जनजाति ने एक प्रार्थना पत्र एसएसपी एटा को देकर अवगत कराया है कि दिनांक 27 अक्टूबर को उसके यहां देवी जागरण था और 28 की सुबह 4:00 बजे उसके गांव का जितेंद्र पुत्र राजेंद्र एक अन्य पप्पू पुत्र ना मालूम ने उसके घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जिसे चोरी करते उस महिला ने देखा तथा इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर डायल पर की घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दोनों अभियुक्तों को मय माल के गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले गई यहां महिला की लिखित तहरीर पर अपराध संख्या 358 बटा 22 अंतर्गत धारा 380 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया महिला का आरोप है कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों से साठ गांठ कर उन्हें छोड़ दिया तथा माल बरामद अपने पास रख लिया माल वापसी के लिए अगले सुबह महिला को थाने बुलाया गया और दिनभर बैठाए रखा और रात्रि के 11:00 बजे क्राइम इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार तथा सिपाही लोकेंद्र ने उसके साथ अश्लीललबाते की और अपने कमरे में बुलाया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहा कि ₹50000 का इंतजाम कर लो तुम्हारा बरामद माल हमारे पास है तभी तुम्हें दिया जाएगा एसएसपी एटा को दिए गए प्रार्थना पत्र में एक महिला ने पुलिस वालों पर और संगीन आरोप लगाए हैं एसएसपी एटा ने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं अब देखना यह है उस महिला का थाना कोतवाली देहात पुलिस माल वापस करती है और उसे न्याय मिलता है या नहीं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks