नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 03.11.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ मारपीट कर छेडखानी की घटना में थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2022 धारा 323, 324, 504, 506, 354ख भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को कन्सुरी मोड के पास थाना बागवाला जनपद एटा से समय 09.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. पुष्पेन्द्र पुत्र मंगली उर्फ मंगल सिंह नि0 नगला रामपति थाना बागवाला जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:

  1. प्र0नि0 नरेश सिंह
  2. उ0नि0 सुरेन्द्रपाल शर्मा
  3. है0का0 सुखवीर सिंह
  4. का0 सोनू कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks