अमृतपुर मे बांटा रंजीत सिंह यादव ने गरीबों को राशन

अमृतपुर मे बांटा रंजीत सिंह यादव ने गरीबों को राशन। एटा। देश में जहां कोरोना महामारी का प्रकोप बढता जा रहा है वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव निरंतर गरीब मजदूरों की सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को रंजीत सिंह यादव अपनी टीम के साथ कासगंज रोड स्थित अमृतपुर पहुंचे। जहां उन्होने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उत्तम क्वालिटी के मास्क वितरित किये। गांव के 35 गरीब परिवारों को राशन उपलबध कराया। इस अवसर पर रंजीत सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों मजलूमों की हितेषी रही है। इस अवसर पर जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह कश्यप, अनु0जाति/ जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, जिला उपाध्यक्ष तहसीलदार सिंह बघेल, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव ( बबलू ) राजीव यादव, अविनाश यादव उर्फ जीतू, आलोक यादव एड, सतेन्द्र यादव, राहुल यादव, विजय यादव, गौरव राजोरिया, नीटू श्रीवास्तव, सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks