लखनऊ पुलिस मुख्यालय अपडेट

यूपी पुलिस को मिला आज नया प्रतीक चिन्ह
यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी डीएस चौहान ने प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण।
अब यूपी में सिपाही से लेकर डीजीपी तक सभी अपनी वर्दी पर लगायेंगे नया प्रतीक चिन्ह।
यूपी पुलिस के कलर में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग ”नेवी ब्लू और रेड” हैं. इसलिए प्रतीक चिन्ह में यही रंग और शेड शामिल किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी रैंक सम्मान स्वरूप इस प्रतीक चिन्ह को वर्दी पर धारण करेंगें. यह प्रतीक चिन्ह वर्दी के दाहिने हिस्से में नेम प्लेट के ऊपर पहना जाएगा. इस प्रतीक चिन्ह को डिजाइन करने के लिए फैशन डिजाइनर पूर्णिमा भिक्ता(NIFT पास आउट) की सहायता ली गई।