सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह।

जौनपुर। जनपद के तहसील मछलीशहर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ सोनू, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सचिव जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला कमेटी के सदस्य मोo शमीम और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिता मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, विधानसभा सचिव बंदना मिश्रा, डॉ अभय नाथ यादव तथा तमाम सम्मानित गण मौजूद रहे। जिसमें विजय कुमार सोनी को मछली शहर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के द्वारा उन्हें पत्र देकर और माला पहनाकर मछलीशहर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के द्वारा आम आदमी पार्टी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों के बारे में लोगों को बताया। बताते चले कि जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में यूपी में भी आम आदमी पार्टी अपना वर्चस्व दिखाएगी। सम्मान समारोह में सातवां सच के स्टेट ब्यूरो चीफ एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे को सम्मानित करने के साथ अन्य पत्रकारगणों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर करूणाकर व्दिवेदी, दीपक कुमार शर्मा, सुनील कुमार पटेल, राहुल आदि तमाम पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks