कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, निर्धारित मूल्य से अधिक विक्री पर होगी कार्यवाही

जनपद में कुल 5731.06 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध

कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, निर्धारित मूल्य से अधिक विक्री पर होगी कार्यवाही

एटा, 31 अक्टूबर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया है कि जनपद में सहकारिता वफर में 341.4 मी0टन एवं निजी थोक विक्रेताओं पर 1135 मी0 टन कुल 1476.40 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है इसके अलावा सहकारी समिति बिक्री केंन्द्रो पर 586.01 मी0टन एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर 3668.65 मी0 टन कुल 4254.66 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है। जनपद में कुल मिलाकर 5731.06 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है। नवम्बर माह के लक्ष्य के अनुसार लगभग 11600 मी0टन उर्वरक डी0ए0पी0 और आने वाली है। उपर्युक्त उर्वरक डी0ए0पी0 की उपलब्धता के अनुसार जनपद में उर्वरक डी0ए0पी0 की कोई कमी नही है।

उन्होंने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, भविष्य के लिए उर्वरक का स्टॉक क्रय करके न रखें। लगातार उर्वरक की रैक आ रही हैं। डी0ए0पी0 उर्वरक का विक्रय मूल्य 1350.00 रूपये/बोरी निर्धारित है, जनपद के समस्त उर्वरक थोक/फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक में बिक्री करते हुए पाये जाने पर उर्वरक नियन्त्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks