भारत के निर्माण में सरदार पटेल की उपलब्धियो पर अपने अपने काव्य पाठ द्वारा प्रकाश डाला

एटा।आजादी के महानायक एवं आजाद भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में संस्कार भारती एटा के तत्वाधान में मा०प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश मिश्र जी के निज आवास लोकमन दास तिराहे पर एक संगोष्ठी आहूत की गयी। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय सरक्षक डा प्रेमीराम मिश्र व प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश मिश्र द्वारा मां शारदे व सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा भारत के निर्माण में सरदार पटेल की उपलब्धियो पर अपने अपने काव्य पाठ द्वारा प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर रमेश चंद्र सर्किल, सुधीर पालीवाल नयन,महेश मंजुल, एड नितिन चंद्रेश शर्मा, राजेश जैन, राजेश सक्सेना, रामकुमार भरत, कृष्ण मुरारी लाल मानव,राम अवतार आर्य जी, प्रेम बाबू कूशवाह ,एड अभिषेक पाराशर ने उपस्थित रहे कर आजादी के महानायक लौट पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks