नेताजी भारत रत्न के असली हकदार , विधानसभा व लोकसभा में होनी चाहिए उनकी मूर्ति स्थापित- राजूआर्य

नेताजी का दुनिया से जाना बहुत दुखद ,उनकी जगह भरना आसान नहीं -डी पी यादव
नेताजी भारत रत्न के असली हकदार , विधानसभा व लोकसभा में होनी चाहिए उनकी मूर्ति स्थापित- राजूआर्य
पूर्व मंत्री डी पी यादव व किसान नेता राजूआर्य ने सैफई पहुंचकर दी नेताजी को श्रद्धांजली
सैफई/इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षामंत्री रहे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की मृत्यु होने के बाद सैफई में उनके चाहने वाले नेता और समर्थक लगातार पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय बाहुबली नेता डीपी यादव भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के साथ मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचे।
वहां पहुंचकर बाहुबली नेता डीपी यादव और राजू आर्या ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नेताजी के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए, नेताजी के राजनीतिक जीवन पर चर्चा की साथ ही भविष्य में नेताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने की सलाह दी।
इस अवसर पर एटा के प्रमुख समाजसेवी, हिंदूवादी कट्टर नेता तथा भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न देने के साथ ही लोकसभा तथा विधानसभा भवन उत्तर प्रदेश में उनकी भव्य प्रतिमा लगाए जाने की मांग करते हुए, कहा कि नेताजी के कद का नेता अब उत्तर प्रदेश को मिलना मुश्किल है उनके देश का रक्षामंत्री रहते हुए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए तथा भारतीय सेना को मजबूत किया गया।
इस अवसर पर रंजीत कुमार राजू आर्य के साथ एटा जिले से गए विशन पाल सिंह चौहान “पत्रकार” बबलू यादव, विनय यादव, सतेन्द्र सिंह यादव सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks