मुरादाबाद में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक से टकराई, सिपाही और बेटे की मौत

 

रविवार तड़के कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक से टकरा गई। डीसीएम में सवार सिपाही और उनके बेटे की मौत हो गई। पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल डीसीएम चालक का भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सिपाही ट्रांसफर होने पर परिवार के साथ शाहजहांपुर से मेरठ जा रहा था।

हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही अजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह शामली के लॉक गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी अनुपमा बेटा विशेष बेटियां वर्तिका और परी हैं। हादसे में सिपाही के इकलौते बेटे विशेष की भी मौत हुई है। रात 10:00 बजे डीसीएम में सामान भरकर अजय कुमार मेरठ के लिए चले थे। रविवार तड़के कघटर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर पहुंचे तभी डीसीएम का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद डीसीएम खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीएम में फंसे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिपाही और उनके बेटे की मौत हो गई।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks