बलिदानी महावीर सिंह राठौर की मूर्ति का लोकार्पण

जनपद एटा के छोटे से गांव शाहपुर टहला में जन्मे भारत की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी सपूत चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु आज के साथी बलिदानी महावीर सिंह राठौर की मूर्ति का लोकार्पण करने आज महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी ने महावीर सिंह राठौर के स्मारक का लोकार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही राजा के रामपुर में अपने शिक्षण काल में आर बी एल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ठाकुर हुकुम सिंह राठौर जी की मूर्ति का अनावरण कर अपने को गौरानवित्त महसूस किया
राजा के रामपुर तिराहे के प्रवेश द्वार पर माननीय राज्यपाल महोदय ने सर्वप्रथम अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की मूर्ति के सम्मुख होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तदोपरांत मूर्ति का लोकार्पण किया उसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमरीश सिंह राठौर के आवास पर पहुंचकर अपने साथ के आरबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ठाकुर हुकुम सिंह राठौर की मूर्ति का अनावरण किया वहां से सवाई स्थल पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक अमरीश सिंह राठौर ने माननीय राज्यपाल महोदय को स्मृति चिन्ह और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया अपने कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय मातृशक्ति को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने कहा की अमृत सिंह राठौर के द्वारा मुझे राजा के रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की मूर्ति का लोकार्पण कार्यक्रम में आना हुआ तो मुझे अपने अतीत की यादें यहां खींच लाई उन्होंने कहा कि 1964 में यहां बच्चों को इंग्लिश पढ़ाता था उस समय मेरे प्रधानाचार्य हुकुम सिंह राठौर हुआ करते थे
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अमरीश सिंह राठौर ने राजा के रामपुर आने के लिए ऐसी जिद की जैसे बच्चा अपनी मां से दूध पीने के लिए करता है
राज्यपाल महोदय ने बताया कि जिस समय में यहां शिक्षण कार्य में लगा हुआ था उस समय छात्राएं पढ़ाई में ज्यादा आगे नहीं थी वर्तमान में बालिकाएं बालिकाओं से बहुत आगे आ चुकी हैं जिसका परिणाम है कि आज पब्लिक सर्विस कमीशन में बालकों को पकड़ते हुए फस्ट सेकंड थर्ड श्रेणी में आकर बालिकाओं का नाम रोशन किया है अपने मजाकिया अंदाज में बोलते हुए कोश्यारी जी ने कहा कि मैं r.s.s. से जुड़ा व्यक्ति था और अपने शिक्षण कार्य में जब मैंने लोगों को r.s.s. से जोड़ने की कोशिश की तो लोगों ने कहाआप इन चक्रों में मत पढ़ो नहीं तो आपको नहर या बंबा में फिकवा दिया जायेगा माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि मोदी और योगी के रहते कोई भी काम असंभव नहीं है अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राजपाल होते हुए भी महाराष्ट्र में मैं अधिक से अधिक जनता के बीच में रहता हूं साथ ही बताना चाहता हूं कि मैं देश के अमर शहीदों राजगुरु के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आरती देने वाले अमर शहीदों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के गांव जाने वाली 5 किलोमीटर लंबी सड़क की मांग एवं 30 किलोमीटर एरिया को गोद लेने की अपील करने वाले संयोजक अमरीश सिंह राठौर इस मांग पर गंभीर होते हुए राजपाल महोदय ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सांसद और विधायकों ने इस समस्या का हल नहीं निकाला जो कि यहां की राजनीति की सोच को दर्शाता है उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं अमर शहीद महावीर सिंह के गांव तक भी बनने वाली सड़क के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा और राजा के रामपुर के विकास के लिए पूरी कोशिश करूंगा अंत में माननीय राज्यपाल महोदय ने राजा के रामपुर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब भी आप हमें याद करेंगे हम हाजिर होंगे क्योंकि मेरा आत्मीय लगाओ राजा के रामपुर से था और रहेगा उन्होंने महावीर सिंह जी को पुणे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने पुराने मित्रों शिष्यों के विषय में जानकारी कर उनकी कुशलता पूछी मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक रंजन पाल सिंह कि और मुखातिब होकर कहां की लखनऊ मुलाकात में जब रंजन पाल सिंह ने मेरा पैर छुआ तो मैं चौका तभी रंजन पाल सिंह ने बताया कि मैं आपका शिष्य हूं और वर्तमान में विधायक तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने राज्यपाल महोदय को बताया कि जनपद फर्रुखाबाद ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है जहां एक तरफ कंपिल जी में द्रोपती और कपिल मुनि की पहचान है तो वहीं संस्था नगरी भगवान बौद्ध के”की कहानी को ताजा किए हुए हैं संयोजक अमृत सिंह राठौर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी विक्रांत दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम इन सभी के सहयोग से संपन्न हुआ कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सांसद मुकेश राजपूत विधान परिषद सदस्य आशीष यादव उर्फ आशू यादव पूर्व विधायक रंजन पाल सिंह ताई कमांडो प्रमुख अभय सिंह राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन गोपाल शर्मा एडवोकेट अरुण शर्मा अनिल सक्सेना पंकज मिश्रा के अलावा एवं हजारों की संख्या में नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित थी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks