डीएम ने निर्देशन में आॅपरेशन कायाकल्प के तहत जिले में हो रहा वृहद स्तर पर कार्य

डीएम ने निर्देशन में आॅपरेशन कायाकल्प के तहत जिले में हो रहा वृहद स्तर पर कार्य

डीएम ने केन्द्रीय प्रा0 वि0 शीतलपुर में भ्रमण कर कराये जा रहे कार्यं का लिया जायजा

कार्य के दौरान प्रयोग होने वाली सामिग्री मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप होनी चाहिए

एटा। डीएम सुखलाल भारती ने विकासखण्ड शीतलपुर क्षेत्र की ग्राम पचंायत शीतलपुर में केन्द्रीय प्राथमिक विद्यालय में कराये जा रहे आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं जीर्णोद्धार कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित लगभग 2 हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभियान के रूप में आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराया जाए। कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए आपरेशन कायाकल्प कार्य के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए, कार्य करने वाले मिस्त्री, मजदूर नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करके ही काम करें।

डीएम को निरीक्षण के दौरान मौजूद मिले ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में चैदहवां वित्त, राज्य वित्त से 14 लाख रूपए की धनराशि से तीन टुकडों में विद्यालय में दो कमरे, शौचालय, फर्स पर टाईल्स, पीने के पानी हेतु आर0ओ0 आदि कार्य कराये जा रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिए जो भी कार्य कराया जाए उसमें प्रयोग होने वाली सामिग्री उच्चा क्वालिटी की होनी चाहिए। मानक एव गुणवत्ता पर विशेष रूप से फोकस किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, बीएसए संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks