मऊ में बिना ड्राइवर रोडवेज बस ने लगाई दौड़,मिठाई की दुकान में घुसी,बड़ा हादसा होने से बचा

मऊ में बिना ड्राइवर रोडवेज बस ने लगाई दौड़,मिठाई की दुकान में घुसी,बड़ा हादसा होने से बचा

म‌ऊ।उत्तर प्रदेश परिवहन की बसे दौड़ने से पहले अक्सर कई बार धक्का मारने से दौड़ती है,लेकिन मऊ में एक रोडवेज बस खुद ही स्टार्ट होकर तेज रफ्तार से दौड़ लगा दी।बस के इस तरह अचानक बिना ड्राइवर दौड़ लगाने से हड़कंप मच गया।कोई समझ पाता बस मिठाई की दुकान में जा घुसी।दुकान पर खड़े कई लोग बच गए।बस की टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

मिली जानकारी के‌ अनुसार शुक्रवार सुबह रोडवेज परिसर में मऊ डिपो की बस को खड़ी करके ड्राइवर चाय पीने चला गया था।इसी दौरान ढाल होने से बस अचानक दौड़ पड़ी और स्टार्ट हो गई।बस को बिना ड्राइवर चलता देखकर हड़कंप मच गया।
जब तक ड्राइवर या अन्य लोग कुछ कर पाते बस तेज रफ्तार से सहादतपुरा रोडवेज के सामने स्थित श्री गणेश मिष्ठान की दुकान में जा घुसी।वहां पर मौजूद लोग बाल-बाल बचे। बस की टक्कर से दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की ख़बर फैलते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत रोडवेज कर्मियों को सूचना दी।घटना की सूचना पाते ही भागते हुए पहुंचे रोडवेजकर्मियों ने किसी तरह से बस को वहां से निकालकर रोडवेज परिसर में ले जाकर खड़ा किया।

दुकान की मालकिन पानमती सोनकर ने बताया कि वह अपने प्रतिष्ठान में मिठाई बेच रही थी और कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक मऊ डिपो रोडवेज की बस उनकी दुकान में आ घुसी। इससे दुकान में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks