*∆ लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और राज्य मंत्री कारागार धर्मवीर प्रजापति भी रहेंगे मौजूद।*

एटा। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह कल एटा रहे हैं।
आपको बता दें दिनांक 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार को वे आंवला, बरेली से स्टाफ कार द्वारा बदायूं, कासगंज होते हुए निरीक्षण हो नेता पहुंचेंगे। जहां से दोपहर लगभग 12:50 बजे वे महारानी पैलेस निधौली रोड एटा पर लायंस क्लब द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
1:00 बजे धर्मपाल सिंह जी एटा प्रेस क्लब के 12वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचेंगे। जो कि ग्रैंडियर रिसोर्ट निधौली रोड, एटा पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन आज तक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार देवेश कुमार और मोहद्दीन द्वारा किया जा रहा है।