चाय में पत्ती के साथ डाल दी कीटनाशक दवा,चार लोगों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

भाई दूज की खुशियां मातम में बदली,चाय में पत्ती के साथ डाल दी कीटनाशक दवा,चार लोगों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक परिवार में भाई दूज की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब चाय पीने के बाद चार लोगों की मौत हो गई।परिवार में पांच लोगों ने चाय पी थी।जिसमें दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिव्यांश की हालत भी बिगड़ने लगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई दूज के त्योहार के दिन जिले के नगला कन्हई गांव के शिवनंदन के घर पर फिरोजाबाद जिले के तिलकपुर से 55 वर्षीय ससुर रविंद्र सिंह आए थे।घर में भाई दूज की तैयारी चल रही थी और सभी लोग चाय पीने के लिए बैठ गए।थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले सोबरन सिंह भी उनके घर आ गए और सभी चाय पीने लगे।चाय पीते पीते अचानक रविंद्र सिंह और सोबरन की तबीयत बिगड़ने लगी और बेहोश होकर गिर पड़े।घर में मौजूद लोग उन्हें संभाल रहे थे उसी दौरान 35 वर्षीय शिवनंदन और उनके 6 वर्षीय पुत्र शिवांग और 5 वर्षीय दिव्यांश की हालत भी बिगड़ने लगी।घर में मौजूद रविंद्र, शिवांग, दिव्यांश, सोबरन और शिवनंदन की हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां पर चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।वहीं सोबरन और शिवनंदन को सैफई रेफर कर अस्पताल में भर्ती कर दिया।थोड़ी ही देर बाद इलाज के दौरान सोबरन सिंह की भी मौत हो गई और अभी रविंद्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

सैफई हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित के अनुसार शिवनंदन के घर की एक महिला रसोई में चाय बना रही थी।इस दौरान महिला ने गलती से चाय पत्ती के साथ धान में डालने वाली कीटनाशक दवा भी मिला दी।जिससे चाय जहरीली हो गई और इस चाय को घर में मौजूद पांच लोगों ने पिया जिससे दो बच्चों सहित चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका सैफई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks