यम फांस से बचने के लिए भाई-बहन ने लगाई आस्था की डुबकी, विश्राम घाट पर उमड़ी भीड़

मथुरा।भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।धर्म नगरी मथुरा में भाई दूज की अलग ही छटा दिखाई दे रही है।आज यम फांस से बचने के लिए भाई और बहन मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना नदी में एक साथ डुबकी लगाते हैं।जिससे भाई को लंबी उम्र की कामना मिले और स्वर्ग की प्राप्ति हो।
55 नाव और 20 गोताखोर तैनात
दीपावली के पंच दिवसीय त्योहार में अंतिम त्यौहार भाई दूज का मनाया जाता है।भाई दूज पर भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और बहन उनका तिलक करती है, मिठाई खिलाती है और आदर सत्कार के साथ भोजन कराती हैं।मान्यता है कि भाई दूज के दिन ही यम द्वितीया होती है। ऐसे में जो भाई-बहन मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना नदी में एक साथ डुबकी लगाते हैं उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह लोग यमलोक जाने से बच जाते हैं,क्योंकि यमराज ने अपनी बहन यमुना को ऐसा वर दिया था।भाई दूज पर सुबह से ही विश्राम घाट पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची।पुलिस ने भी कड़े इंतजाम कर रखे थे। लगभग 500 से अधिक पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए विश्रामत