नगर पालिका की लापरवाही किसानों पर भारी, सब्ज़ी की फसल में भरा दूषित पानी

नगर पालिका की लापरवाही किसानों पर भारी, सब्ज़ी की फसल में भरा दूषित पानी

-गांव में चरमराई सफाई व्यवस्था के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

-गंदगी से अटा नाला, गांवों में फैल रहा मच्छरों का प्रकोप

बुलंदशहर। नगर पालिका परिषद की लापरवाही का दंश चांदपुर के ग्रामीण झेल रहे हैं। गांव से होकर गुजर रहे नाले में गंदगी अटी होने के कारण नाले का गंदा पानी किसानों के खेतों में भर रहा है, जिससे खेतों में उगी सब्ज़ी की फसल बर्बाद हो रही है। इस नाले में लगे गंदगी के अंबार के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के इसी लापरवाही के चलते गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बुलनदशहर नगर पालिका का वार्ड 10 गांव चाँदपुर पालिका प्रशासन की अनदेखी का प्रकोप झेल रहा है। गांव के अंदर भारत गैस एजेंसी से लेकर बम्बे के निकट तक पानी निकासी हेतु नाला बुरी तरह गंदगी से अटा हुआ है। कई बार पालिका कर्मियों को सूचित करने के बाद भी समस्या का कोई स्थायी निराकरण आज तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप वहीं इस गंदे पानी के कारण गांव में मच्छर व हानिकारक कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे पूरे गांव में डेंगू का भय भी उत्पन्न हो गया है। गांव के रास्तों की सफाई की उचित व्यवस्था भी नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है जिससे यहां के ग्रामीण खुद को नगर पालिका क्षेत्र से कटा हुआ महसूस कर रहे हैं। जगह जगह मार्गों पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स भी ज़मीन में धंस गई हैं लेकिन इसकी भी कोई सुनवाई नगर पालिका करने को तैयार नहीं है।

तमाम टैक्स देने के बाद भी विकास से कोसों दूर चांदपुर
ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका को वे लोग वाटर और हाउस टैक्स देते आ रहे हैं उसके बाद भी उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में आनाकानी की जा रही है। नगर पालिका के हुक्मरानों के इशारों पर ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।

बदलते मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ता रहा गांव में अटा हुआ नाला
पिछले कुछ समय से डेंगू की दस्तक के कारण आम आदमी की नींद उड़ी हुई है। जिला प्रशासन भी इस ओर लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहा है लेकिन नगर पालिका बुलन्दशहर जिला प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रख रहा है। सफाई के लिए लाखों रुपये का बजट पास होने के बाद भी पूरे नगर पालिका क्षेत्र में समान रूप से सफाई नहीं हो रही है।

जिलाधिकारी से करेंगे नगर पालिका की शिकायत
गंदगी से अटे हुए नाले की सफाई की ओर सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष तक किसी का ध्यान नहीं है। गांव के ही महिपाल, प्रेमचंद, प्रेमपाल सिंह, मनु, विनोद, सरदार, सिंटू, तरुण, विकास, सुखपाल सिंह व नरेश आदि लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने नगर पालिका की लापरवाही की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात भी कही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks