पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा जनपद के थाना मलावन का किया गया औचक निरीक्षण


एटा– पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा जनपद के थाना मलावन का किया गया औचक निरीक्षण, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अध्यवधिक एवं अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस कर्मियों को दिए विशेष दिशा निर्देश।


आज दिनांक 27.10.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा जनपद के थाना मलावन का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान थाना कार्यालय व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया तथा शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नम्बर-04, रजिस्टर नम्बर-08 को चेक करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही थाने के सभी अभिलेखों के सही रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाने की साफ-सफाई व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। अनावरण हेतु शेष अपराधिक घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु एवं थाने पर बड़ी संख्या में लावारिस/मुकदमाती मालों/वाहनों के शीघ्र निस्तारण एवं उनकी नीलामी हेतु परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। आंगतुक रजिस्टर चेक करते हुये हेल्प डेस्क अधिकारी से वार्ता के क्रम में उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा संबन्धित को निर्देशित किया गया कि वे थाने पर आये फरियादियों के साथ नम्र एवं मधुर व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। इसी क्रम में उनके द्वारा थाने पर मौजूद ग्राम चौकीदारों से भी वार्ता की गई।साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन श्री देवेंद्र नाथ मिश्र को अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा, क्षेत्राधिकारी श्री सुनील कुमार त्यागी एवं प्रभारी निरीक्षक श्री देवेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks