समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी भी बाराबंकी स्थित सिविल लाइन आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह का कल देहान्त हो गया था आज उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के तमाम सम्भ्रांत लोग उपस्थित हुए।
आज सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी भी बाराबंकी स्थित सिविल लाइन आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और स्व अशोक कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी से दूरभाष पर वार्ता कर दुख प्रकट किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिसमे प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी,डा अश्वनी सिंह,श्रद्धेय नेता जी के ओएसडीअरविंद यादव, विधायक सुरेश यादव,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,डा जावेद,चेयरमैन रेहान कामिल, पूर्व सूचना आयुक्त विजय शर्मा, रिश्रेंदे कुमार सिंह, बीनू सिंह, एनबीटी संपादक मोहम्मद नदीम, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह,कुशल अग्रवाल,राम सरन वर्मा,अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां पूर्व विधायक,शैलेंद्र यादव ललई विधायक,एवं तमाम आईएएस आईपीएस अधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आदि सैकड़ों लोग रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks