एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 72/2020 धारा 452, 354(क) भादवि व 7/8 पॉस्को* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 07.06.2020 को वादी श्री रक्षपाल पुत्र मटरू लाल निवासी अंगदपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 27.05.2020 को गांव के ही हरिओम पुत्र रामनाथ सिंह ने घर में घुसकर वादिया की पौत्री के साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 72/2020 धारा 452, 354(क) भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.06.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को *मड़िया चौराहे* के पास से समय करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- हरिओम पुत्र रामनाथ सिंह निवासी अंगदपुर थाना राजा का रामपुर एटा।
