एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के अपहरण की घटना में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 70/2020 धारा 363/368 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 28.05.2020 को वादी अनिल कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी खेरपुरा थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी कि वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 को जयपाल कश्यप पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम टिमनपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी अपने साथियों के सहयोग से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 70/2020 धारा 363/368 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 27.06.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को *गढ़िया भरापूरा* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- राहुल कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवासी टिमनपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
2- राकेश बाथम पुत्र बाबूराम बाथम निवासी करीमगंज थाना बिछवां जनपद मैनपुरी।
