
शांति यज्ञ में सम्मिलित हो उपस्थित सर्व समाज के साथियों से कुरीतियां त्यागने का आव्हान किया एटा।सदस्य जिला पंचायत राकेश प्रभारी जी अवागढ़ के पिताजी एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश प्रभारी आशू जी के दादाजी नत्थू सिंह जी के गोलोक वासी होने पर उनके पैतृक गांव नगला भाट में शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की शांति यज्ञ, श्रद्धांजलि सभा को सजग समाज के संस्थापक भीष्मपाल सिंह यादव जी की पूरी टीम सहित आदि वक्ताओं ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से मृत्युभोज सहित शराब आदि कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव जी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 अनुराग सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश प्रधान जी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जी, नवनीत जी, गुड्डू, पूर्व विधायक ब्लाक प्रमुख सदस्य जिला पंचायत बड़ी संख्या में प्रधान और शहद सहित हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।